राज्‍य समाचार

जून 19, 2026 11:22 पूर्वाह्न

views 31

आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्‍याधिक वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्‍याधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्‍काल में भी दिन के दौरान तेज वर्षा की संभावना है। विभाग के अनुसार,...

जून 18, 2026 8:42 अपराह्न

views 35

राज्‍य मंत्री हर्ष मल्‍होत्रा ने घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय राज्‍य मंत्री और पूर्वी दिल्‍ली से सांसद हर्ष मल्‍होत्रा ने 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत आज भोलानाथ नगर से घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री मल्‍होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए परिवर्तनकारी...

जून 18, 2026 8:39 अपराह्न

views 41

दिल्ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने रोहिणी में जनकल्‍याण शिविर का उद्घाटन किया

दिल्ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र रोहिणी में जनकल्‍याण शिविर का उद्घाटन किया। श्री गुप्‍ता ने कहा कि इस शिविर को एक समग्र सेवा मंच के रूप में विकसित किया गया है, जहां नागरिक कई केंद्र और दिल्‍ली सरकार की जनकल्‍याणकारी योजनाओं संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्‍त कर सकते ...

जून 18, 2026 8:38 अपराह्न

views 108

दिल्ली सरकार ने जनगणना में गेस्ट टीचर्स के काम को आधिकारिक तौर नियमित कार्य दिवस के रुप में मान्य किया

दिल्ली सरकार ने गेस्ट टीचर्स द्वारा जनगणना कार्यों में बिताई गई अवधि को आधिकारिक तौर पर नियमित कार्य दिवसों के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया है। दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराता है। उन्‍होंने कहा कि यह निर्णय हजार...

जून 18, 2026 8:31 अपराह्न

views 24

दिल्ली: मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बंगाली मार्किट और एनडीएमसी सामुदायिक केंद्र में जन कल्याण शिविर का उद्घाटन किया

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली सरकार द्वारा बंगाली मार्किट और एनडीएमसी सामुदायिक केंद्र में आयोजित जन कल्याण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इन शिविरों में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विधवा और विवाह सहायता योजनाएं सहित अनेक ...

जून 18, 2026 8:25 अपराह्न

views 24

दिल्ली में नीट परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र, जिनमें 69 सरकारी विद्यालय और 28 केंद्रीय विद्यालय शामिल: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकार ने इस महीने की 21 तारीख को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- नीट के मद्देनज़र परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की सुविधा का भी विशेष प्रबंध किया हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में नीट परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाये गए हैं जिनमें 69 सरकारी ...

जून 18, 2026 7:51 अपराह्न

views 93

सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री एल. मुरूगन ने पद्मश्री डॉ० आर श्रीधर को सम्‍मानित किया

सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री लोगनाथन मुरूगन ने आज आकाशवाणी चेन्‍नई में आयोजित एक समारोह में पद्मश्री से अलंकृत डॉ० आर श्रीधर को सम्‍मानित किया। यह समारोह प्रसारण और विज्ञान संचार के क्षेत्र में डॉ० श्रीधर की सेवा को सम्‍मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। डॉ० मुरूगन ने इस अवसर पर डॉ. एन. सुंदरम द...

जून 18, 2026 7:29 अपराह्न

views 37

सामुदायिक रेडियो का उद्देश्य देश के अंतिम छोर तक पहुंचना: राज्य मंत्री एल. मुरुगन

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा है कि सामुदायिक रेडियो का उद्देश्य देश के अंतिम छोर तक पहुंचना है। चेन्नई में आकाशवाणी केंद्र में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकों में जागरूकता संदेशों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए रेडियो में नवाचार महत्वपूर्ण है। श...

जून 18, 2026 1:45 अपराह्न

views 26

एनआईए ने अंतर्राष्‍ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक घर कुर्क किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ( एनआईए) ने अंतर्राष्‍ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक घर को कुर्क किया है। एनआईए के अनुसार यह घर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े सदस्य अंकुश कपूर का है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अंकुश भारत में नार्को-टेरर नेटवर्क का प्रमुख सदस्य ह...

जून 18, 2026 2:31 अपराह्न

views 46

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस द्वारा तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने के फैसले पर कोई अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति कृष्णा राव की एकल पीठ ने टीएमसी विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करते...