राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ( एनआईए) ने अंतर्राष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक घर को कुर्क किया है। एनआईए के अनुसार यह घर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े सदस्य अंकुश कपूर का है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अंकुश भारत में नार्को-टेरर नेटवर्क का प्रमुख सदस्य है, जो पाकिस्तान, इटली, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य देशों में फैला हुआ है।
अंकुश को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। वह विभिन्न देशों में बैठे अन्य अपराधियों को आतंकवाद से प्राप्त धन का मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा था। जांच में पता चला था कि मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त धनराशि का उपयोग भारत में आतंकवादी गतिविधियों को वित्तपोषित करने और उनका समर्थन करने के लिए किया जा रहा था।