अगस्त 28, 2026 7:24 पूर्वाह्न

printer

श्री अमरनाथ यात्रा का आज होगा समापन, 4 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्री अमरनाथ यात्रा आज रक्षाबंधन के त्योहार के साथ संपन्न होगी। 57 दिन तक चलने वाली यह यात्रा इस साल 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यात्रा का समापन पवित्र गुफा मंदिर में महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में पवित्र छड़ी ‘छड़ी मुबारक’ के पहुंचने के साथ होता है। इस वर्ष पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों से चार लाख 80 हजार से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने यह यात्रा की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेने और प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर जाते हैं।

जम्मू-कश्मीर में सालाना बुद्ध अमरनाथ यात्रा भी आज संपन्न होगी। श्रावण मास में आयोजित होने वाली 12 दिन की इय यात्रा में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में स्थित बाबा बुद्ध अमरनाथ मंदिर जाते हैं। पुंछ ज़िले की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित बाबा बुद्ध अमरनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।