नवम्बर 24, 2026 5:51 पूर्वाह्न

printer

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भारत-न्यूजीलैंड श्रृंखला 1-0 से जीती

पुरुष हॉकी में, भारतीय टीम ने भारत-न्यूजीलैंड शताब्दी खेल मैत्री 2026 की तीन मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीत ली है। ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में खेला गया दौरे का तीसरा और अंतिम मैच दो-दो गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ।

भारत ने श्रृंखला का पहला मैच 3-2 से जीता था, जबकि दूसरा मैच भी 2-2 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ था।

यह श्रृंखला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की शुरुआत वर्ष 1926 में हुई थी, जब महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में भारतीय सेना की हॉकी टीम पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी।