क्षेत्रीय

अगस्त 30, 2026 8:54 अपराह्न

views 10

भारत मंडपम में फोटो-वीडियो एशिया 2026 प्रदर्शनी का शुभारंभ

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित  फोटो- वीडियो एशिया 2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, प्रसारण और उभरती तकनीकों से जुड़े दो सौ 20 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। श्री सिरसा ने कहा कि फोटोग्राफी...

अगस्त 30, 2026 8:41 अपराह्न

views 11

दिल्ली के तीन लैंडफिल से दो करोड़ मीट्रिक टन से अधिक कचरे का प्रसंस्करण

दिल्ली सरकार ने बताया कि राजधानी के ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल पर अब तक लगभग दो करोड़ मीट्रिक टन से अधिक कचरे का प्रसंस्करण कर सौ एकड़ भूमि रिक्लेम किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वैज्ञानिक और समयबद्ध रोडमैप के माध्‍यम से वर्षों पुरानी समस्या को खत्म करने पर काम किया जा रहा है। उ...

अगस्त 30, 2026 9:03 अपराह्न

views 18

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बदलते समय के साथ भारत रक्षा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता हासिल करने के लिए तेजी से आगे बढ रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश अपनी रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी में बुनियादी कायाकल्‍प का साक्षी बन रहा है। आज लखनऊ में पीएम-सेतु इंडस्‍ट्री कॉनक्‍लेव में रक्षा मंत्री ने कहा कि...

अगस्त 30, 2026 8:22 अपराह्न

views 12

तिरुवनंतपुरम में सप्ताहभर चले ओणम पर्यटन समारोह का भव्य समापन

केरलम में राज्य पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित सप्ताहभर चले ओणम पर्यटन समारोह का राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य सांस्कृतिक परेड के साथ समापन हुआ। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लोक भवन के पास से भव्य परेड को रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन समेत क...

अगस्त 30, 2026 7:40 अपराह्न

views 11

दिल्ली कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में चर्चा में लिया भाग

दिल्ली के क़ानून और न्याय मंत्री कपिल मिश्रा ने आज राउज़ एवेन्यू कोर्ट में मजबूत भारत के निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर आयोजित चर्चा में भाग लिया। श्री मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में वकीलों और कानूनविदों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव और विका...

अगस्त 30, 2026 2:20 अपराह्न

views 61

उडीसा में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

ओडिशा के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ का नया खतरा मंडरा रहा है। बालासोर में लगातार बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण यह बारिश तेज हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि यह निम्न दब...

अगस्त 30, 2026 9:51 पूर्वाह्न

views 95

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने निर्वाचन आयोग आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर मौजूदा 16 सितंबर की समय-सीमा को चार सप्ताह बढ़ाने की मांग की है। उन...

अगस्त 29, 2026 6:39 अपराह्न

views 50

महाराष्ट्र सरकार ने नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में फंसे राज्य के 404 लोगों में से 338 से संपर्क स्थापित किया

महाराष्ट्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में फंसे राज्य के 404 लोगों में से 338 लोगों से संपर्क स्थापित कर लिया है और उनकी सुरक्षा की पुष्टि की है। सुरक्षित पाए गए लोगों में से 37 लोग तिब्बत के सागा से निकल चुके हैं और उन्हें भारत लाया जा रहा है, जबकि ...

अगस्त 29, 2026 6:20 अपराह्न

views 56

कचरे से ऊर्जा बनाने के लिए 4 संयंत्र लगाएगी हरियाणा सरकार, समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

हरियाणा सरकार ने राज्य में कचरे से ऊर्जा बनाने के 4 संयंत्र लगाने के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ये संयंत्र हिसार, अंबाला, फरिदाबाद और गुरुग्राम में स्थापित होंगे। इनके शुरू होने के बाद इनमें प्रतिदिन 5 हजार टन कचरे का निपटारा होगा और 50 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। इन संयंत्रों के अक्ट...

अगस्त 29, 2026 5:27 अपराह्न

views 79

कैप्टिव सौर ऊर्जा से पूरी की जाएगी दिल्‍ली, मेरठ नमो भारत कोरिडोर की 60 प्रतिशत ऊर्जा खपत

दिल्‍ली, मेरठ नमो भारत कोरिडोर की लगभग 60 प्रतिशत बिजली की ज़रूरत को अब कैप्टिव सौर ऊर्जा से पूरा किया जाएगा। इसके लिए राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एनएनआरएल-एनआईआरएल एनसीआरटीसी रिन्‍यूबल्‍स लिमिटेड के साथ 110 मेगावॉट के कैप्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए बिजली खरीद समझौते पर ...