नवम्बर 25, 2026 10:15 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने दिल्ली सहित सात राज्यों और पूर्वोत्तर भारत में कल घने कोहरे का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिन के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकाल में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।