नवम्बर 12, 2026 7:52 पूर्वाह्न

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और आंधी-तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और आंधी-तूफान के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी मौसम के ऐसे ही हालात ...

नवम्बर 12, 2026 7:48 पूर्वाह्न

views 1

कर्नाटक और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से कर्नाटक और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पहले दिन श्री मोदी सुबह स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के आवासीय परिसर प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर में श्री मोदी का तवरेकेरे से आई.आई.एम. बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवा को...

नवम्बर 12, 2026 7:47 पूर्वाह्न

views 2

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी आज भारत मंडपम में भारत कृषि सम्मेलन-2026 को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत कृषि सम्मेलन-2026 को संबोधित करेंगे। दो दिन के इस सम्मेलन में देशभर से करीब दो हजार किसान, नीति निर्माता, राजनयिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और कृषि वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।   सम्मेलन में लगभग 20 प्रगतिशील किसान और पद्मश्री पुरस्कार स...

नवम्बर 12, 2026 7:30 पूर्वाह्न

views 6

युगे युगीन भारत संग्रहालय नई दिल्ली को सांस्कृतिक विरासत के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि युगे युगीन भारत संग्रहालय नई दिल्ली को सांस्कृतिक विरासत के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह विश्‍व का सबसे बड़ा संग्रहालय होगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के भवनों को भारत...

नवम्बर 12, 2026 7:19 पूर्वाह्न

views 9

नई दिल्ली: दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन कर रहा है जनजातीय कार्य मंत्रालय

जनजातीय कार्य मंत्रालय आज से नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में दो दिन के राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव आयोजित कर रहा है। यह महोत्सव जनजातीय गौरव दिवस 2026 के उपलक्ष्य में किए जा रहे कार्यक्रमों का हिस्सा है। इस महोत्‍सव का उद्देश्य देश की समृद्ध जनजातीय साहित्यिक परंपराओं को बढ़ावा देना, जनज...

नवम्बर 12, 2026 7:14 पूर्वाह्न

views 10

पाकिस्तान: खैबर पख्तूख्वा में पुलिस टीम पर हुए हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस की टीम पर घात लगाकर किए गए हमले में 11 पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 18 हमलावर भी मारे गए है। पाकिस्तान की पुलिस के अनुसार कोहाट जिले में अवैध सोने की खुदाई के खिलाफ एक ऑपरेशन से लौटते समय, दरबोकाच जालंधर बांदा इलाके में हमलावरों ने पुल...

नवम्बर 12, 2026 7:09 पूर्वाह्न

views 9

भारतीय नौसेना और रॉलय नेवी ऑफ ओमान ने किया द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ का समापन

भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी ऑफ ओमान ने अपने द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’  के 15वें संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन समन्वय को बढ़ाना, पेशेवर सहयोग को मजबूत करना तथा आपसी समझ को प्रोत्साहित करना था।   रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अभ्यास क...

नवम्बर 11, 2026 10:30 अपराह्न

views 20

इस्राइल: प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में शीतकालीन आपूर्ति में देरी करने के आरोपों को खारिज किया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू ने उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिसमें इस्राइल गाजा पट्टी में शीतकालीन आपूर्ति में देरी कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि गाजा के तंबू शिविरों में रह रहे फिलिस्तीनियों की बिगड़ती स्थिति के लिए इस्राइल जिम्मेदार नहीं है, जो भीषण शीतकालीन बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्...

नवम्बर 11, 2026 10:27 अपराह्न

views 16

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के 5 आरोपियों की पुलिस हिरासत 16 नवंबर तक बढ़ी

मुंबई की एक विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एम.सी.ओ.सी.ए) अदालत ने आज अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में कथित शूटर समेत पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत 16 नवंबर तक बढ़ा दी। पुलिस ने वांछित गिरोह सरगना अनिल पंडित की रिश्‍तेदार सुनेहा पंडित से आरोपियों का आमना-सामना कराने के लि...

नवम्बर 11, 2026 10:23 अपराह्न

views 16

मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए संवेदनशील लोक सेवकों की आवश्यकता: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रभावी संस्थानों और नागरिकों की आकांक्षाओं और चिंताओं के प्रति संवेदनशील लोक सेवकों की आवश्यकता है। श्री बिरला ने आज संसद भवन परिसर में भारतीय पुलिस सेवा-आईपीएस के प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के एक समूह से बातचीत के दौरान ये...