सितम्बर 10, 2026 9:54 पूर्वाह्न

views 20

ईरान के तटीय इलाकों में कई विस्फोटों की खबर, अधिकारियों ने शुरू की जांच

ईरान के तटीय इलाकों में कई विस्फोटों की खबर है। ये विस्फोट होरमोज़गान प्रांत के किश द्वीप, सीरिक और मिनाब काउंटी में सुने गए। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, किश में सुनी गई आवाजों का स्रोत समुद्र में पाया गया है। घटना के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच, अरब और सऊदी मीडिया के अनुसार, ...

सितम्बर 10, 2026 9:50 पूर्वाह्न

views 22

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस रविवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस रविवार को नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कल बताया कि अपने संबोधन में वे विश्व की बदलती बहुध्रुवीय वास्तविकताओं को सामने रखने में ब्रिक्स की भूमिका का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि गुटेरेस इस बा...

सितम्बर 10, 2026 9:49 पूर्वाह्न

views 16

फिलीपींस: पालावान के तट के पास नौका में लगी आग, पांच की लोगों की मौत

फिलीपींस में पालावान प्रांत के तट के पास एक नौका में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है और 86 लोग अभी लापता हैं। यह आग एमवी जून एस्टर नौका में उस समय लगी, जब वह पालावान प्रांत के पर्यटन स्थल कोरोन के पास पहुंच रही थी। तटरक्षक बल ने कहा कि 43 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। तटरक्षक बल की कैप्टन...

सितम्बर 10, 2026 9:42 पूर्वाह्न

views 22

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने तिमोर-लेस्ते के दिली में संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 79वें सत्र के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। डॉ. टेड्रोस ने भारत की स्वास्थ्य सम्‍बंधी महत्वपूर्ण उपलब्धियों, विशेष रूप से मातृ ...

सितम्बर 10, 2026 9:39 पूर्वाह्न

views 17

अगले कुछ सप्ताह में रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत फिर शुरू करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने का अवसर: अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अगले कुछ सप्ताह में रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत फिर शुरू करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने का अवसर है। कोलंबिया के बैरनक्विला में पत्रकारों से बातचीत में श्री रूबियो ने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ...

सितम्बर 10, 2026 9:35 पूर्वाह्न

views 19

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज परमवीर चक्र से सम्मानित कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अदम्य साहस और असाधारण युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया और देश के लिए ...

सितम्बर 10, 2026 9:33 पूर्वाह्न

views 16

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल कोलंबो में श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से विकास के क्षेत्र में सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, अवसंरचना, नवाचार और अनुसंधान सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रों में हुई प्रगति ...

सितम्बर 10, 2026 9:30 पूर्वाह्न

views 22

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 श्रमिक सुरक्षित बचाए गए

गुजरात के गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से फंसे 15 श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि देर रात युद्ध स्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के बाद इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने घटनास्थल और गांधीनगर सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्हों...

सितम्बर 10, 2026 11:30 पूर्वाह्न

views 31

आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, आत्महत्या की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस है। यह दिवस दुनियाभर में आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि भावनात्मक तनाव और कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों को समय पर सहयोग, समझ और उचित देखभाल की जरूरत होती है। विशेषज्ञों का...

सितम्बर 10, 2026 9:27 पूर्वाह्न

views 19

निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा में मतदाता सूचियों के एसआईआर का कार्यक्रम संशोधित किया

त्रिपुरा में निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का कार्यक्रम संशोधित किया है। राज्य में 28 सितंबर को होने वाले ग्राम समिति चुनावों को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों, जिनमें सत्तारूढ़ भाजपा भी शामिल है, ने एसआईआर को स्थगित करने की मांग की थी। राज्य में एक जनवरी 2027 को अर्...