नवम्बर 12, 2026 9:20 अपराह्न

printer

दोहा में विवान कपूर ने विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता

दोहा में विश्‍व निशानेबाजी चैंपियनशिप में विवान कपूर ने आज पुरुष ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने 2028 ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह तीसरा  ओलंपिक कोटा है। इससे पहले जयपाल मालवीय ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक और नीरज कुमार ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्‍य पदक जीतकर कोटा हासिल किया था।