नवम्बर 13, 2026 6:18 पूर्वाह्न

printer

बेंगलुरु-मैंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज बेंगलुरु-मैंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। इस नई रेल सेवा से तटीय और पश्चिमी घाट के महत्वपूर्ण मार्ग पर यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल और मडगांव के बीच चलेगी। वहीं, एक अन्य विशेष रेलगाड़ी मैंगलुरु जंक्शन से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल के लिए रवाना होगी।