नवम्बर 13, 2026 7:35 पूर्वाह्न

printer

नहाय-खाय के साथ आज से हो रही है छठ महापर्व की शुरुआत

देश के विभिन्न हिस्सों में आज चार दिन की छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो रही है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस दौरान श्रद्धालु पूरी पवित्रता और साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं।

नहाय-खाय के दिन श्रद्धालु स्नान करने के बाद स्वच्छता के साथ प्रसाद तैयार करते हैं। परंपरा के अनुसार, इस दिन कद्दू-भात बनाया जाता है। इसी के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत होती है। पर्व के दूसरे दिन खरना मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखेंगे और शाम को पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलेंगे। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होगा।

तीसरे दिन श्रद्धालु शाम को नदियों, तालाबों और अन्य छठ घाटों पर एकत्र होंगे। इस दौरान छठी मैया की पूजा की जाएगी और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पर्व का समापन सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।