नवम्बर 12, 2026 10:21 अपराह्न

printer

अमरीका के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत गिरने से करीब आठ लोगों की मौत; 17 घायल

अमरीका के न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत गिरने से करीब आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन दमकलकर्मी भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी के मुताबिक, हादसा कल दोपहर में हुआ। उस समय पास के एक खाली प्लॉट में निर्माण कार्य के लिए खुदाई चल रही थी। न्यूयॉर्क में पिछले पांच महीनों में इमारतों से जुड़ी यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जुलाई में मैनहट्टन की एक ऊंची इमारत के सपोर्ट कॉलम कमजोर होने के कारण आसपास की कई इमारतों को खाली कराया गया था। फिलहाल, बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।