प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि संविधान के रूप में हमें दिया गया यह उपहार भारतीय लोकतंत्र की एक अमूल्य विरासत है। उन्होंने कहा कि संविधान विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान दिवस संविधान के मूल्यों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सभी महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
News On AIR | नवम्बर 26, 2026 8:43 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी