नवम्बर 27, 2026 8:10 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग का दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों और पूर्वोत्तर भारत में घने कोहरे का अनुमान

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कल तक शीतलहर चलने की संभावना भी जताई है। केरलम्, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में आज तेज बारिश हो सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में कल तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।