जर्मनी की रेलवे और मोबिलिटी क्षेत्र की कंपनियों के एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम – डीएमआरसी का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य आपसी सहयोग और ज्ञान साझा करने की संभावनाओं को तलाशना था। प्रतिनिधिमंडल ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार और दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय जमुआर से मुलाकात कर मेट्रो तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीएमआरसी के संचालन नियंत्रण केंद्र का दौरा किया, जहां उन्होंने चालक रहित ट्रेनों के संचालन और निगरानी प्रणाली की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने डीएमआरसी अकादमी और एक रखरखाव डिपो का भी दौरा कर प्रशिक्षण और रखरखाव व्यवस्था को देखा।
News On AIR | नवम्बर 25, 2026 5:57 अपराह्न
जर्मनी की रेलवे और मोबिलिटी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएमआरसी का किया दौरा