राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से केरलम के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति कल सुबह कोच्चि पहुंचेंगी और वहां से एर्नाकुलम जिले के कालडी जाएंगी। वहां वे आदि शंकराचार्य जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी।
इसके बाद राष्ट्रपति त्रिशूर जाएंगी, जहां वे वैद्यरत्नम आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दोपहर बाद राष्ट्रपति गुरुवायूर पहुंचेंगी और गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन करेंगी।
शनिवार को राष्ट्रपति कन्नूर के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में ऑटम टर्म-2026 की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि और रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में शामिल होंगी।