नवम्बर 25, 2026 6:29 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने सरकारी स्कूल में नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले द्वारा आज सेक्टर-6 स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 630 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उनसे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के सुरक्षित इस्तेमाल, साइबर सुरक्षा की सावधानियों और पुलिस के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।