नवम्बर 25, 2026 8:56 पूर्वाह्न

printer

भुवनेश्वर में आज से शुरू होगी बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप

पहली बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुरू होगी। तीन दिन की इस ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता में छह देश हिस्सा लेंगे और कुल 32 स्पर्धाएं आयोजित की जाएँगी।

 इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत सहित बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और म्यांमार के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, विदेश मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में उड़ीसा के संबंधित विभागों के सहयोग से कर रहा है।

भारत की ओर से 70 सदस्यीय दल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। खिलाड़ियों का चयन हाल ही में लुधियाना में आयोजित अंडर-23 इंडियन ओपन और चेन्नई में हुई जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।