नवम्बर 25, 2026 8:08 पूर्वाह्न

printer

अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्‍काल में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में कल तक गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। भीतरी दक्षिण कर्नाटक में भी कल तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।