भारतीय महिला हॉकी टीम ने कल रात भोपाल में महिलाओं की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच में चीन को 6-2 से हरा दिया। भारत की ओर से दीपिका ने शानदार हैट्रिक लगाई जबकि लालरेमसियामी, नेहा और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया। चीन की ओर से होंग योंग्युन और चेन टोंग ने गोल किए।
इस प्रतियोगिता में भारत की यह लगातार चौथी जीत है। इससे पहले, भारत ने मलेशिया को 4-1, दक्षिण कोरिया को 2-1 और थाईलैंड को 7-0 से हराया था। कल हुए अन्य मैचों में, जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराया, जबकि दक्षिण कोरिया ने थाईलैंड को 1-0 से मात दी।
भारत और जापान अभी 12-12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर हैं। सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम अब आज जापान के साथ अपने अंतिम लीग मैच पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।