नवम्बर 25, 2026 8:37 अपराह्न

printer

चंडीगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव में अनुसूचित जाति प्रमाणपत्रों की वैधता पर स्पष्टीकरण जारी किया

चंडीगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए अनुसूचित जाति प्रमाणपत्रों की वैधता के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है।

आयोग ने 26 नवंबर, 2011 के अपने निर्देशों को दोहराते हुए स्पष्ट किया कि संविधान (अनुसूचित जातियां) (संघ राज्य क्षेत्र) आदेश, 1951 की अनुसूची के भाग-दो में उल्लिखित 36 जातियों में से किसी भी जाति से संबंधित चंडीगढ़ के निवासियों को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बोनाफाइड आधार पर जारी किए गए अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र ही अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने हेतु मान्य होंगे।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि अन्य राज्यों से प्रवासन के आधार पर चंडीगढ़ के निवासियों को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी किए गए अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने हेतु मान्य नहीं होंगे।