नवम्बर 24, 2026 9:03 पूर्वाह्न

printer

केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले चार दिनों तक तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आज असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान व्यक्त किया है।

इस बीच, दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।