दिल्ली सरकार ने इस महीने की 21 तारीख को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- नीट के मद्देनज़र परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की सुविधा का भी विशेष प्रबंध किया हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में नीट परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाये गए हैं जिनमें 69 सरकारी विद्यालय और 28 केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन द्वारा विशेष कूलिंग जोन स्थापित किये जा रहे हैं, जहाँ अभिभावकों और परिजनों के बैठने, विश्राम करने तथा गर्मी से रहत पाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन कूलिंग जोन में स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिससे अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करने पड़े। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देशय केवल परीक्षा का सफल आयोजन नहीं, बल्कि परीक्षा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के अनुभव को बेहतर बनाना है।