जून 18, 2026 8:42 अपराह्न

printer

राज्‍य मंत्री हर्ष मल्‍होत्रा ने घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय राज्‍य मंत्री और पूर्वी दिल्‍ली से सांसद हर्ष मल्‍होत्रा ने 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत आज भोलानाथ नगर से घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री मल्‍होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए परिवर्तनकारी विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों के बारे में स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

श्री मल्‍होत्रा ने कहा कि यह जनसंपर्क अभियान विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाने, जनभागीदारी को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में प्रत्येक नागरिक को सहभागी बनाने का एक प्रेरक प्रयास है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने जन-कल्याण के उद्देश्य से 200 से अधिक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। श्री मल्होत्रा ने कहा कि इन योजनाओं को केवल शुरू ही नहीं किया गया, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू भी किया गया।