जून 18, 2026 8:38 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने जनगणना में गेस्ट टीचर्स के काम को आधिकारिक तौर नियमित कार्य दिवस के रुप में मान्य किया

दिल्ली सरकार ने गेस्ट टीचर्स द्वारा जनगणना कार्यों में बिताई गई अवधि को आधिकारिक तौर पर नियमित कार्य दिवसों के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया है। दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराता है। उन्‍होंने कहा कि यह निर्णय हजारों गेस्ट टीचर्स के पेशेवर हितों की रक्षा के लिए एक शिक्षक-हितैषी कदम है।

श्री सूद ने बताया कि एक गेस्ट टीचर द्वारा जनगणना कार्य में बिताए गए कुल दिनों को सीधे उनके कुल कार्य दिवसों और शिक्षण अनुभव में जोड़ा जाएगा। साथ ही उनको जनगणना कार्यों के समय तैनात रहने की अवधि के लिए दैनिक मजदूरी और नियमित वेतन मिलेगा।