राज्‍य समाचार

अप्रैल 14, 2026 9:37 अपराह्न

views 191

बिहार: राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी कल राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह ग्‍यारह बजे पटना के लोकभवन में आयोजित किया जाएगा। वे राज्‍य में शीर्ष पद ग्रहण करने वाले भाजपा के पहले नेता होंगे। इससे पहले दिन में श्री चौधरी ने लोक...

अप्रैल 14, 2026 9:17 अपराह्न

views 43

बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जयंती पर दिल्ली नगर-निगम ने किया भव्य समारोह का आयोजन

दिल्ली नगर-निगम द्वारा आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निगम मुख्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है।   श्री सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितिय...

अप्रैल 14, 2026 8:53 अपराह्न

views 62

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शालीमार विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि शालीमार बाग के वार्ड संख्या 55, 56 और 57 में कुल 7 स्थानों पर वॉटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। साथ ही, स्थानीय नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भ...

अप्रैल 14, 2026 9:23 अपराह्न

views 53

छत्तीसगढ़: बिजली संयंत्र में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत, 15 अन्य घायल

छत्तीसगढ़ के साकती जिले में आज एक बिजली संयंत्र में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कुछ श्रमिकों के संयंत्र में फंसे होने की आशंका है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है और फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्र...

अप्रैल 14, 2026 7:13 अपराह्न

views 77

केजरीवाल ने बार-बार लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि श्री केजरीवाल ने बार-बार लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया है। दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी श्री केजरीव...

अप्रैल 14, 2026 4:17 अपराह्न

views 128

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तराखण्‍ड में पूरे वर्ष पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्‍व पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तराखण्‍ड में पूरे वर्ष पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्‍व पर बल दिया है। देहरादून में दिल्‍ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए 12 महीने का पर्यटन निर्णायक है। उन्‍होंने शीतकालीन पर्यट...

अप्रैल 14, 2026 9:11 अपराह्न

views 84

प. बंगाल को विभाजित किए बिना दार्जिलिंग पहाड़‍ियों के गोरखा मुद्दे का समाधान देंगे: केन्‍द्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह

केन्‍द्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज कहा कि भाजपा पश्‍चिम बंगाल को विभाजित किए बिना दार्जिलिंग पहाड़‍ियों के गोरखा मुद्दे का समाधान देगी। दक्षिण दिनाजपुर के उत्तर बंगाल जिले के गंगारामपुर में एक चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए श्री शाह ने वचन दिया कि भा...

अप्रैल 14, 2026 4:08 अपराह्न

views 215

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का निर्देश...

अप्रैल 14, 2026 1:57 अपराह्न

views 95

ओडिशा में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है पाना संक्रांति

ओडिशा में आज पारंपरिक उत्साह के साथ पाना संक्रांति मनाई जा रही है। इसे महा बिशुबा संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इसे हिंदू पंचांग, पंजिका के प्रकाशन के साथ मनाया जाता है। राज्य भर के मंदिरों, नदियों और जलाशयों में आज श्रद्धालु दर्शन-पूजन और स्नान कर र...

अप्रैल 14, 2026 1:37 अपराह्न

views 57

बैसाखी आज, गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। वर्ष 1699 में आज ही के दिन सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गृह मंत्री अमित शाह ने बैशाखी के शुभ अवसर पर देशवा...