जून 18, 2026 10:23 पूर्वाह्न

printer

देश के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र में आज मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइक्‍काल में आज तेज वर्षा की संभावना है।

अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी चलने की संभावना है। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी आज ऐसा ही मौसम रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में आज लू चलने की संभावना है।