जून 17, 2026 8:18 अपराह्न

printer

रेलवे ने महाराष्ट्र में सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को मंजूरी दी

रेलवे ने महाराष्ट्र में 172 करोड़ रुपये की लागत से सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को स्‍वीकृति दे दी है। इस परियोजना के निर्माण से पनवेल जंक्शन पर भीड़ कम होगी। रेल मंत्रालय ने कहा है कि यह नई कॉर्ड लाइन कर्जत मार्ग पर चिखली और रोहा मार्ग पर सोमताने के बीच एक महत्वपूर्ण रेल संपर्क की कमी को पूरा करेगी। इससे रेलगाड़ियों को पनवेल जंक्शन में प्रवेश किये बिना या इंजन बदले बिना कर्जत और रोहा कॉरिडोर के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी। यह परियोजना जवाहरलाल नेहरू पोत प्राधिकरण और ट्रस्ट से जुड़े माल यातायात के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और यहां से भारत के लगभग 60 प्रतिशत कंटेनर यातायात का संचालन होता है। इस परियोजना से प्रत्‍येक मालगाड़ी के रूकने के समय में लगभग दो घंटे की बचत होने की उम्मीद है।