हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कल रात एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं थीं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना लगभग रात 2 बजे हुई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटना वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से हुई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी शव खाई से निकाले गए। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए चंबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
News On AIR | जून 18, 2026 1:13 अपराह्न
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कल रात एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत