मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए आज मतदान होगा। चुनाव में सत्तारूढ़ ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट और विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आइज़ोल स्थित विधानसभा भवन में होगा। मतगणना शाम 5 बजे से शुरू की जाएगी।
ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट ने अपने प्रवक्ता के. लालत्लुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मिजो नेशनल फ्रंट ने अधिवक्ता और लेखक ज़ोथांसांगी हमार को मैदान में उतारा है।
40 सदस्यीय विधानसभा में ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट के पास 27 विधायक, मिजो नेशनल फ्रंट के पास 10 विधायक हैं। भाजपा के 2 और कांग्रेस का 1 विधायक है।