जून 18, 2026 12:00 अपराह्न

printer

झारखंड: दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी मैदान में हैं। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ था और शाम 4 बजे तक चलेगा। मतगणना शाम 5 बजे होगी।

विधानसभा के सभी 81 विधायक अपना वोट डालेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन को फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-एम.एल. सहित 56 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। विपक्ष के 24 विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का समर्थन किया है।