जून 18, 2026 8:18 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में आज राज्यसभा की दो सीटों के लिए होगा मतदान

झारखंड में आज राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड विधानसभा में मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना शाम 5 बजे शुरू होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विधानसभा के सभी 81 विधायक मतदान करेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा-माले सहित 56 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं, 24 विधायकों के समर्थन वाला विपक्ष निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के समर्थन में है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला