जून 17, 2026 9:48 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए कल होगा मतदान

महाराष्‍ट्र में स्थानीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान कल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना 22 जून को होगी।
 
इन 11 सीटों के लिए 31 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि छह सीटों पर निर्विरोध निर्णय हो चुका है। नगर निगमों, नगर परिषदों और जिला परिषदों के सदस्यों सहित कुल सात हजार 43 मतदाता वोट डालेंगे।
 
अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे ये चुनाव सत्ताधारी महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी दोनों के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा बन गए हैं।