जून 18, 2026 10:11 पूर्वाह्न

printer

महिला माओवादी पुष्पा महतो ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। दस लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी पुष्पा महतो ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुष्पा महतो 21 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थी और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम सहित सारंडा क्षेत्रों में कई घटनाओं में वांछित थी। पुष्पा पर हत्या, उगाही और राजद्रोह सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे।

आत्मसमर्पण के बाद पुष्पा महतो ने जंगलों में सक्रिय अन्य साथियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की और कहा कि नक्सल आंदोलन का अब कोई भविष्य नहीं है।