दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली सरकार द्वारा बंगाली मार्किट और एनडीएमसी सामुदायिक केंद्र में आयोजित जन कल्याण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इन शिविरों में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विधवा और विवाह सहायता योजनाएं सहित अनेक जनहितकारी सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
श्री सिंह ने कहा कि ये शिविर सरकार और जनता के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिया कि शिविरों में आने वाले लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।