दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र रोहिणी में जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। श्री गुप्ता ने कहा कि इस शिविर को एक समग्र सेवा मंच के रूप में विकसित किया गया है, जहां नागरिक कई केंद्र और दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। समावेशी विकास के महत्व पर बल देते हुए श्री गुप्ता ने रोहिणी और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
News On AIR | जून 18, 2026 8:39 अपराह्न
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी में जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया