जून 19, 2026 11:22 पूर्वाह्न

printer

आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्‍याधिक वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्‍याधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्‍काल में भी दिन के दौरान तेज वर्षा की संभावना है।

विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फरबाद और उत्तराखंड में आज तूफान के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और तेलंगाना में आज गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आज ऐसी ही स्थिति रहेगी।

महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में आज लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, कोंकण, गोवा और ओडिशा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।