क्षेत्रीय

सितम्बर 16, 2026 9:03 अपराह्न

views 19

कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 16वां दौर करेगा आयोजित

कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 16वां दौर आयोजित करेगा। 16वें दौर में पूरी तरह और आंशिक रूप से अन्वेषित कोयला खंडों को शामिल किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि कोयला खदानों की नीलामी का यह ढांचा उदार शर्तों के साथ संचालित होता रहेगा। इसमें अंतिम उपयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं ...

सितम्बर 16, 2026 8:56 अपराह्न

views 27

छत्तीसगढ़: 32वां अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का रायपुर में शुरू, राज्यपाल रामेन डेका ने किया उद्घाटन

छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज से 32वां अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन शुरू हो गया। दो दिन के इस सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल रामेन डेका ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी और तकनीक-सक्षम बनाया जाना...

सितम्बर 16, 2026 8:28 अपराह्न

views 22

सोने की वस्तुओं की हॉलमार्किंग फीस बढ़ी, चांदी के शुल्क में बदलाव नहीं

भारतीय मानक ब्‍यूरो (बी.आई.एस) ने सोने और चांदी की वस्‍तुओं के लिए हॉलमार्किंग शुल्‍क में बदलाव किया है। सोने के लिए हॉलमार्किंग शुल्‍क 45 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये प्रति वस्‍तु कर दी गई है, जबकि चांदी के शुल्‍क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बदले हुए शुल्‍क तत्‍काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे।

सितम्बर 16, 2026 8:25 अपराह्न

views 13

सोशल मीडिया की लत पैदा करने वाली डिजाइन पर नीति को लेकर दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल

दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय ने आज केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की लत पैदा करने वाली डिज़ाइन संरचना का पता लगाने के लिए कोई नीति बनाने पर विचार कर रही है। न्‍यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और अमित शर्मा की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा को केंद्र सरकार से निर्देश लेने ...

सितम्बर 16, 2026 6:37 अपराह्न

views 343

हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की होगी शुरुआत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत महेंद्रगढ़ में विश्वकर्मा दिवस समारोह के दौरान की जाएगी। यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत के साथ होगा। चंडीगढ़ में आज उन्होंने कहा कि दूसरे चरण का उद्देश्य अधिक पात्र महिलाओं को योजना क...

सितम्बर 16, 2026 6:24 अपराह्न

views 44

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा- कल पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन करेगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कल पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन करेगा। मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में संवाददाताओं को जारी एक संदेश में प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि कल शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच प्रधानमंत्र...

सितम्बर 16, 2026 6:19 अपराह्न

views 36

राजस्व आसूचना निदेशालय ने पूर्वोत्तर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पूर्वोत्तर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 231 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गईं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीआरआई ने असम और त्रिपुरा में चार ट्रकों को भी रोका। वित्त मंत्रालय क...

सितम्बर 16, 2026 5:57 अपराह्न

views 140

दिल्ली इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शीर्ष पर

इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स (आईईएमआई) 2025 के अनुसार, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने में दिल्ली को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष स्थान मिला है। इस सूचकांक का शुभारंभ आज नई दिल्ली में नीति आयोग द्वारा किया गया, जिसमें उप-राष्ट्रीय स्तर पर ई-मोबिलिटी के लिए नीतिगत ढांचे और कार्यान्वयन ...

सितम्बर 16, 2026 5:45 अपराह्न

views 22

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वे हैदराबाद में आयोजित हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम हैदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

सितम्बर 16, 2026 5:39 अपराह्न

views 31

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण के पदक का अनावरण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण के पदक का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने हमेशा स्वास्थ्य और जनभागीदारी की भावना को उत्साह के साथ अपनाया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से बड़ी संख्या में हाफ मैराथन में शामिल होकर स्वस्थ दिल्ली के संकल्प को गति देने...