सितम्बर 25, 2026 8:05 पूर्वाह्न

printer

आगरा के फतेहाबाद से बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

आगरा के फतेहाबाद से बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का कल नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिवार उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था। रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटे लाल वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे लाल वर्मा का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।