हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कल पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन करेगा। मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में संवाददाताओं को जारी एक संदेश में प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि कल शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया अवश्य जलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसेवा की यह यात्रा हमें सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा से विशेष आत्मीय रिश्ते का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी के अब तक हरियाणा के 18 दौरों के दौरान प्रदेश को 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं मिली है।