सितम्बर 25, 2026 8:18 पूर्वाह्न

printer

ग्रेटर नोएडा में आज शुरू होगा चौथा यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का चौथा संस्करण आज से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिन चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। ”बेहतरीन खरीदारी की शुरुआत यहीं से” विषय पर आयोजित यह प्रदर्शनी 29 सितंबर तक चलेगी। इसका उद्देश्य राज्य के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को सीधे वैश्विक बाजार से जोड़ना है।
 
मीडिया को जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक खरीदारी केंद्र के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में 96 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हैं। श्री चौधरी ने कहा कि यह प्रदर्शनी इन उद्यमों को बाजार विस्तार, निवेश, निर्यात और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगी।