सितम्बर 26, 2026 7:45 पूर्वाह्न

printer

एशियाई खेल: भारत के सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीता

जापान में बीसवें एशियाई खेलों में भारत के सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस स्पर्धा में भारत ने 44 साल बाद पदक जीता है।

बरवाल ने दो घंटें 11 मिनट और 37 सेकेण्‍ड का समय निकालकर राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जापान के यामाशिता ने जीता।