सितम्बर 16, 2026 6:37 अपराह्न

printer

हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की होगी शुरुआत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत महेंद्रगढ़ में विश्वकर्मा दिवस समारोह के दौरान की जाएगी। यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत के साथ होगा।

चंडीगढ़ में आज उन्होंने कहा कि दूसरे चरण का उद्देश्य अधिक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र श्रमिकों को भी लाभ प्रदान किया जाएगा।