सितम्बर 16, 2026 6:19 अपराह्न

printer

राजस्व आसूचना निदेशालय ने पूर्वोत्तर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पूर्वोत्तर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 231 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गईं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीआरआई ने असम और त्रिपुरा में चार ट्रकों को भी रोका। वित्त मंत्रालय के अनुसार, जब्त मादक पदार्थों की अवैध बाजार कीमत कई सौ करोड़ रुपये आंकी गई है।