कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 16वां दौर आयोजित करेगा। 16वें दौर में पूरी तरह और आंशिक रूप से अन्वेषित कोयला खंडों को शामिल किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि कोयला खदानों की नीलामी का यह ढांचा उदार शर्तों के साथ संचालित होता रहेगा। इसमें अंतिम उपयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं है और शत-प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति है। भविष्य के राजस्व हिस्से के आधार पर समायोजित की जाने वाली अग्रिम भुगतान राशि भी कम रखी गई है। इन प्रावधानों से छोटे और पहली बार बोली लगाने वालों के लिए नीलामी प्रक्रिया सुगम होगी, साथ ही स्थापित खनन कंपनियों और प्रौद्योगिकी-आधारित उद्यमों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनेगा।
News On AIR | सितम्बर 16, 2026 9:03 अपराह्न
कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 16वां दौर करेगा आयोजित