क्षेत्रीय

सितम्बर 16, 2026 4:36 अपराह्न

views 27

पश्चिम बंगाल में 33वीं राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी कांग्रेस का शुभारंभ

पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय 33वीं राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी कांग्रेस का आज कोलकाता में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने आईआईटी खड़गपुर तथा राष्ट्रीय एटलस और विषयगत मानचित्रण संगठन-नैटमो के साथ दो अलग-अलग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। सम्मेलन में 1,400 से अधिक ...

सितम्बर 16, 2026 12:29 अपराह्न

views 113

पश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण

पश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले पांच डॉक्टरों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स के सचिव राजीब पांडे की शिकायत के बाद की गई है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है, ताकि फर्जी दस्तावेजों के आधार...

सितम्बर 16, 2026 12:13 अपराह्न

views 58

यूपी सरकार ने अयोध्या में एनएसजी के क्षेत्रीय केंद्र के लिए 26 हेक्टेयर भूमि के मुफ्त हस्तांतरण को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या की मिल्कीपुर तहसील में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के क्षेत्रीय केन्द्र की स्थापना के लिए 26 हेक्टेयर बंजर भूमि केंद्रीय गृह मंत्रालय को निशुल्क हस्तांतरित करने को मंजूरी दी है। यह भूमि पूरे लालखान गांव में करीब 65 ए...

सितम्बर 16, 2026 8:48 पूर्वाह्न

views 58

2025-26 पेराई सत्र में किसानों के लंबित भुगतान के लिए चीनी मिलों को मिलेगा रियायती ऋण: महाराष्ट्र सरकार

गन्ना किसानों और चीनी मिलों को राहत देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र के बकाया उचित और लाभकारी मूल्य के भुगतान के लिए सस्ता कर्ज देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कल मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया...

सितम्बर 16, 2026 8:48 पूर्वाह्न

views 247

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित मासिक प्रोत्साहन राशि को 3000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये करने की घोषणा की है। यह निर्णय कल नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया।    मुख्यमंत्री ने कहा कि मासिक प्रोत्साहन राशि में वृद्धि आशा कार्यकर्...

सितम्बर 16, 2026 6:50 पूर्वाह्न

views 321

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई की किताब का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कल नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 'एक शताब्दी सेवा - सेवा के 100 कार्यों में आरएसएस' नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौदराराजन ने लिखी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राधाकृष्णन ने कहा कि यह पुस्तक राष्ट्रीय स...

सितम्बर 15, 2026 10:32 अपराह्न

views 152

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान सरकार मीडिया रिपोर्ट के संबंध में नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक को मीडिया रिपोर्ट के संबंध में नोटिस जारी किया है। इसमें दावा किया गया है कि पहली सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक महिला को उसके पति और अन्य रिश्तेदारों ने जबरन बाल काटकर लाठियों से पीटा और सार्वजनिक रूप से...

सितम्बर 15, 2026 8:59 अपराह्न

views 39

दिल्ली मंडल के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की है। वाणिज्यिक पहल के अंतर्गत प्रदान की गई यह सुविधा यात्रियों को सामान के अस्थायी भंडारण के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त विकल्प प्रदान करती है। इन लॉकरों में डि...

सितम्बर 15, 2026 7:54 अपराह्न

views 59

दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं का मासिक प्रोत्साहन 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया गया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को दोगुना कर तीन हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि राजधानी के सभी कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी और अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे...

सितम्बर 15, 2026 7:52 अपराह्न

views 46

केरलम में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए वीडियो गेम आधारित ऑनलाइन परीक्षा दिसंबर से होगी अनिवार्य

केरलम में राज्य सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए वीडियो गेम मॉडल पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह नई प्रणाली इस वर्ष दिसंबर से अनिवार्य हो जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य सड़क...