सितम्बर 16, 2026 4:36 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में 33वीं राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी कांग्रेस का शुभारंभ

पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय 33वीं राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी कांग्रेस का आज कोलकाता में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने आईआईटी खड़गपुर तथा राष्ट्रीय एटलस और विषयगत मानचित्रण संगठन-नैटमो के साथ दो अलग-अलग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। सम्मेलन में 1,400 से अधिक वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस और आचार्य जगदीश चंद्र बोस की स्मृति में व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा पेटेंट धारकों और प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।