सितम्बर 15, 2026 10:32 अपराह्न | atrocities against woman in Banswara

printer

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान सरकार मीडिया रिपोर्ट के संबंध में नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक को मीडिया रिपोर्ट के संबंध में नोटिस जारी किया है। इसमें दावा किया गया है कि पहली सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक महिला को उसके पति और अन्य रिश्तेदारों ने जबरन बाल काटकर लाठियों से पीटा और सार्वजनिक रूप से घुमाया। स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने पाया कि यदि मीडिया रिपोर्ट में निहित तथ्य सत्य हैं, तो वे पीड़िता के जीवन और गरिमा के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं।

4 सितंबर को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।