उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की है। वाणिज्यिक पहल के अंतर्गत प्रदान की गई यह सुविधा यात्रियों को सामान के अस्थायी भंडारण के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त विकल्प प्रदान करती है। इन लॉकरों में डिजिटल तथा ओटीपी आधारित एक्सेस सिस्टम का उपयोग किया गया है, जिससे यात्री अपनी प्रतीक्षा अवधि तथा स्टेशन से बाहर भ्रमण के दौरान भारी सामान उठाए बिना अपना सामान सुरक्षित रूप से रख और वापस निकाल सकते हैं। यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चारों रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न आकार के लॉकर उपलब्ध कराए गए हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा चालू कर दी गई है और दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल में इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा।
News On AIR | सितम्बर 15, 2026 8:59 अपराह्न | railway stations of Delhi division
दिल्ली मंडल के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा