सितम्बर 15, 2026 8:59 अपराह्न

views 39

दिल्ली मंडल के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की है। वाणिज्यिक पहल के अंतर्गत प्रदान की गई यह सुविधा यात्रियों को सामान के अस्थायी भंडारण के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त विकल्प प्रदान करती है। इन लॉकरों में डिजिटल तथा ओटीपी आधारित एक्सेस सिस्टम का उपयोग किया गया है, जिससे यात्री अपनी प्रतीक्षा अवधि तथा स्टेशन से बाहर भ्रमण के दौरान भारी सामान उठाए बिना अपना सामान सुरक्षित रूप से रख और वापस निकाल सकते हैं। ...